सासाराम सदर अस्पताल पहुंचे DM, मरीजों की सुविधाओं का लिया जायजा; बोले-इलाज के लिए आने वालों को न हो परेशानी

सासाराम सदर अस्पताल में डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने स्वास्थ्य सेवाओं और डायलिसिस सेंटर का जायजा लिया। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के दिए कड़े निर्देश।

Buxar News : सदर अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा अचानक अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर चिकित्सकीय सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने अधिकारियों से अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.

अस्पताल की व्यवस्थाओं की डीएम ने की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की. उन्होंने स्वास्थ्य पदाधिकारियों और कर्मियों से मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये. अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

डायलिसिस सेंटर में मरीजों और संसाधनों की ली जानकारी

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली. संबंधित चिकित्सकों और कर्मियों से डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या, उपलब्ध संसाधनों और सेंटर के सुचारू संचालन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की.

मरीजों की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देने का निर्देश

डीएम ने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. मरीजों की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विशेष कार्य पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >