रोहतास में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, अगस्त के तीसरे सप्ताह में होगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

सासाराम जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अगस्त के तीसरे सप्ताह में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित होने की संभावना है, जिससे ग्रामीण युवाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।

Sasaram News : सासाराम जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में तैयारियां शुरू हो गई हैं. खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, पंचायत खेल क्लब महोत्सव एवं बिहार स्टेट खेल महोत्सव 2026-27 के अगस्त के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है. प्रतियोगिता की तैयारी और खेल गतिविधियों को प्रखंड स्तर तक सशक्त बनाने के लिए शारीरिक शिक्षकों एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के लिए अनुमंडलवार दो दिवसीय कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी.

जारी हुआ संयुक्त आदेश

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय एवं उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा) विजय कुमार पंडित की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार जिले के सभी मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों तथा सीबीएसई एवं आईसीएसई से संबद्ध निजी विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षक, शारीरिक शिक्षिकाएं एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक ही कार्यशाला में भाग लेंगे. सभी प्रतिभागियों को लेखन सामग्री के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा.

अनुमंडलवार तय किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिक्रमगंज अनुमंडल के दिनारा, दावथ, सूर्यपुरा, बिक्रमगंज, काराकाट, नासरीगंज, राजपुर एवं संझौली प्रखंड के शिक्षकों का प्रशिक्षण 27 एवं 28 जुलाई को केके उच्च विद्यालय, संझौली में होगा. सासाराम अनुमंडल के सासाराम, चेनारी, शिवसागर, करगहर एवं कोचस प्रखंड के शिक्षक 30 एवं 31 जुलाई को शेरशाह सूरी उच्च विद्यालय, सासाराम में आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे. वहीं डेहरी अनुमंडल के डेहरी, अकोढ़ीगोला, तिलौथू, नौहट्टा एवं रोहतास प्रखंड के शिक्षकों का प्रशिक्षण 6 एवं 7 अगस्त को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिलौथू में आयोजित किया जाएगा.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवक-युवतियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारकर जिला एवं राज्य स्तर तक अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >