दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग

Sasaram News : दिनारा नगर पंचायत के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गंदे पानी और बीमारियों के खतरे से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं।

Sasaram News : दिनारा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 और 9 में जलजमाव की समस्या से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. महीनों से नाली का गंदा पानी आने-जाने वाले रास्तों और घरों के आसपास जमा है. इससे पूरे मोहल्ले में नारकीय स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोगों को मजबूरी में गंदे और बदबूदार पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है.

नाली निर्माण नहीं होने से नहीं हो पा रही पानी की निकासी

स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्रीभगवान साह, श्याम बिहारी चौबे, राजेश कुमार और कामेश्वर सिंह आदि ने बताया कि वार्ड में नाली का निर्माण हो जाने से जल निकासी की समस्या दूर हो सकती है. फिलहाल पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. नतीजतन नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने के साथ-साथ लोगों के घरों के आसपास जमा हो रहा है. कई घरों में पानी अंदर तक पहुंच जाता है. इससे दुर्गंध के साथ कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप भी बढ़ गया है.

Also Read : बिहार में जंतर-मंतर जैसा नजारा, पटना के जेपी गोलंबर पर जुटे प्रदर्शनकारी, फ्रेजर रोड जाने वाली सड़क बंद, भारी पुलिस बल तैनात

बारिश होते ही तालाब में तब्दील हो जाता है पूरा मोहल्ला

बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है. थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा मोहल्ला तालाब में तब्दील हो जाता है. जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रजनन तेजी से हो रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. गंदे पानी में जहरीले कीड़े-मकोड़ों के साथ सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीव-जंतुओं के आने का भय भी लोगों को सताता रहता है.

बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान

जलजमाव के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं. स्कूली बच्चों को भी रोजाना इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार राहगीर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं. जलजमाव के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए घर से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read : बाढ़ के पानी में तैरकर पप्पू यादव तक पहुंचीं महिलाएं, राहत के तौर पर बांटे पैसे, अरवल के शादीपुर का VIDEO भावुक करने वाला

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित वार्ड पार्षद और मुख्य पार्षद से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. धरातल पर समस्या के समाधान के लिए कोई काम नहीं हुआ है. वार्डवासियों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और अनुमंडल प्रशासन से जल्द स्थल निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है.

जल्द शुरू होगी नाली निर्माण की प्रक्रिया

इस संबंध में उप मुख्य पार्षद विवेकानंद पांडेय ने बताया कि उक्त गली में नाली निर्माण के लिए नगर सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इस संबंध में वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है. जल्द ही नाली निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Also Read : बिहार में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 12 जिलों में हाई अलर्ट, कहीं टूटे बांध तो कहीं पुल, कोसी-सीमांचल में बढ़ रहा खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमेश कुमार शर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >