श्री गुरुनानक की प्रकाशोत्सव के दूसरे दिन निकली प्रभातफेरी

भोर में गूंजे सतनाम-वाहेगुरु के जयकारे, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब.

धर्मशाला से टकसाल संगत तक निकली प्रभात फेरी, भक्तों ने किया नानक दरबार में मत्था टेक. फोटो-4- गुरुद्वारा नानकपुरा में प्रभातफेरी में शामिल सीख जत्था. सासाराम ग्रामीण. श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में शनिवार से कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी सुबह करीब 5.30 बजे नानक दरबार से प्रारंभ होकर धर्मशाला, जानी बाजार और टकसाल संगत होते हुए पुनः नानक दरबार पहुंची. प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस अवसर पर मंगल सिंह, गुलशन पठेला, रवि मल्होत्रा, संजय मल्होत्रा, दिलीप सिंह, अवतार सिंह, शेर सिंह, मनजीत कौर, पलक गांधी, राधे गांधी, पूनम सोइन, महंत बजरंगी दास, साधन सोइन और सरदार गुरदीप सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >