नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने सेना के पराक्रम को बताया अभूतपूर्व

Sasaram news. वरिष्ठ नागरिक संघ मैदान में नारों के साथ नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने गुरुवार को बैठक कर भारतीय सेना के कार्य को अभूतपूर्व बताया.

फोटो-9- बैठक में शामिल वरिष्ठ नागरिक. प्रतिनिधि, कोचस वरिष्ठ नागरिक संघ मैदान में नारों के साथ नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने गुरुवार को बैठक कर भारतीय सेना के कार्य को अभूतपूर्व बताया. एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सह पूर्व नगर पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे ने बताया कि गत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला कर 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी. इसके प्रतिशोध में भारतीय सेना ने साहसिक पराक्रम का परिचय देते हुए छह व सात मई की रात किये गये ऑपरेशन सिंदूर पर सभी देशवासियों को गर्व है. भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के बदले की भावना से पाकिस्तान सीमा में 100 किलोमीटर भीतर घुसकर इस घटना का अंजाम दिया था. इसे लेकर भारतीय सेना के साथ भारत के देशवासियों ने एकजुटता का परिचय दिया है. इस अभियान के दौरान पाकिस्तान के नापाक इरादे को कुचल देना ही भारतीय सेना के लिए मानवता का वरदान साबित होगा. बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह व संचालन सुरेंद्र दुबे ने की. इस दौरान बैठक में पारस नाथ सहाय, इलियास अन्सारी, सर्वेश्वर पाठक, जनार्दन सिंह, राम जी सिंह, सरयू तिवारी, राधा कृष्ण तिवारी, देवधारी सिंह, हीरा प्रसाद गुप्ता,रामा शंकर पान्डेय, भरत पांडेय, श्रीकांत सिंह, श्रीकांत दुबे, शिवदुलार सिह, गौरी चौधरी सहित दर्जनों वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >