sasaram News: स्कूल वाहन के चालक की सड़क हादसे में मौत, हंगामा

सासाराम-भभुआ एनएच पर खुर्माबाद के पास हुआ हादसा, मुख्य बाजार स्थित निजी स्कूल के गेट पर परिजनों ने किया हंगामा

नोखा. मुख्य बाजार स्थित निजी स्कूल के वाहन चालक मंटू पासवान की सासाराम-भभुआ एनएच पर खुरमाबाद के पास सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को मुख्य बाजार स्थित निजी विद्यालय के पास जमकर हंगामा किया. सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन कुमार व पुअनि विकास कुमार ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. चालक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन स्कूल पहुंच गये और वहां जमकर बवाल काटा. मृतक के परिजन स्कूल संचालक से मुआवजे की मांग कर रहे थे. इसी दौरान विद्यालय के संरक्षक और परिजनों के बीच नोक-झोंक की स्थिति बन गयी. विद्यालय का सीएनजी ऑटो चलाता था मंटू नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सूबेदार पासवान का 33 वर्षीय पुत्र मंटू पासवान निजी स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए सीएनजी ऑटो चलाता था. मंगलवार की शाम वह विद्यालय के ही वार्ड 20 निवासी चालक पवन कुमार के साथ ऑटो में आयी गड़बड़ी ठीक कराने के लिए भभुआ गया था. देर शाम लौटते समय खुर्माबाद के पास गाड़ी से आवाज आने पर दोनों सड़क किनारे उतरे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में मंटू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. वहीं, पवन को मामूली चोटें आयीं और वह बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मंटू पासवान अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गये हैं. सबसे बड़ी बेटी अनन्या दस वर्ष, दूसरी बेटी श्रेया सात वर्ष और बेटा हैप्पी तीन वर्ष का है. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन सदमे में हैं. उधर, चालक की मौत से विद्यालय परिवार भी मर्माहत है और बुधवार को विद्यालय की छुट्टी घोषित कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >