सासाराम में अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

Sasaram News : सासाराम में स्टेट हाइवे-17 पर एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए. रामेश्वर शर्मा कोचस से बाजार कर लौट रहे थे. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

Sasaram News : थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-17 स्थित गौरा स्टैंड के समीप गुरुवार को अज्ञात बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी गंभीर चोट

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि घायल की पहचान थाना क्षेत्र के धेनुठा गांव निवासी रामेश्वर शर्मा के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि अधेड़ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया.

Also Read : बाढ़ के बीच भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर माले ने उठाए सवाल, कहा- पीड़ितों को राहत देना सरकार की प्राथमिकता हो

कोचस से बाजार कर लौट रहे थे गांव

परिजनों ने बताया कि रामेश्वर शर्मा कोचस से बाजार कर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान गौरा स्टैंड के समीप अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया.

Also Read : पटना में बड़ी बैठक, राजस्व महाअभियान में 99 फीसदी आवेदन रिजेक्ट करने पर तीन CO के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >