16,314 अभ्यर्थी देंगे सिपाही भर्ती की परीक्षा

जिले के 29 केंद्रों पर बिहार पुलिस में 19,838 सिपाही पदों के लिए 16 जुलाई से शुरू होगी लिखित परीक्षा

जिले के 29 केंद्रों पर बिहार पुलिस में 19,838 सिपाही पदों के लिए 16 जुलाई से शुरू होगी लिखित परीक्षा

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस.

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से बिहार पुलिस में सिपाही पद पर बहाली के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. पर्षद के पत्र के अनुसार, 19,838 पदों पर चयन को लेकर यह परीक्षा छह तिथियों में ली जायेगी. इसमें जिले के कुल 29 परीक्षा केंद्रों पर 16,314 अभ्यर्थी शामिल होंगे. यह परीक्षा 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई 2025 व 3 अगस्त 2025 को एकल पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जायेगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा.

परीक्षा केंद्रों पर की जा रही विशेष व्यवस्थापरीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए पर्षद की ओर से व्यापक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. प्रत्येक परीक्षा केंद्र का पुलिस व दंडाधिकारी की निगरानी में द्विस्तरीय भौतिक निरीक्षण कराया जायेगा. चहारदीवारी, प्रवेश द्वार, भवन की मरम्मत आदि की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार कार्य कराये जा रहे हैं. प्रत्येक केंद्र पर योग्य, निष्पक्ष व स्वच्छ छवि के केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, वीक्षक व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. यह भी सुनिश्चित की जायेगी कि किसी भी कर्मी का कोई निकट संबंधी उसी केंद्र पर परीक्षा में शामिल नहीं हो.

तकनीकी निगरानी के लिए सीसीटीवी, जैमर व बायोमेट्रिक की व्यवस्थाअभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक उपस्थिति, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से की जा रही हैं. इन उपकरणों के संचालन के लिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की व्यवस्था की जायेगी, जिसका भाड़ा पर्षद द्वारा अनुमोदित मानदेय में शामिल रहेगा.

गोपनीय सामग्री की सुरक्षा के लिए जिला कोषागार में विशेष व्यवस्था

प्रश्न पुस्तिकाएं व उत्तर पत्रक जैसी गोपनीय सामग्रियों को जिला मुख्यालय स्थित कोषागार में रखे जाने की व्यवस्था की गयी है. इनके सुरक्षित भंडारण के लिए वज्रगृह चिह्नित किया गया है, जहां सीसीटीवी और द्विस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी. संबंधित पदाधिकारी ही इन्हें प्राप्त कर सकेंगे.

रोहतास के 29 केंद्र बनेंगे परीक्षा स्थलपर्षद की सूची के अनुसार, जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्रों पर 16,314 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिसमें सासाराम क्षेत्र के श्री शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय तकिया में 648, शेरशाह सूरी इंटर विद्यालय अड्डा रोड में 576, रमा जैन बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय धर्मशाला रोड में 600, डीएवी पब्लिक स्कूल हंसराज नगर में 1440, संत पॉल स्कूल सिविल लाइन में 500, प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल में 576, जीएस रेजिडेंशियल स्कूल मलवार रोड में 408, ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल बैजला में 360, संत अन्ना उच्च विद्यालय बुढ़न रोड में 552, शेरशाह कॉलेज कैनाल रोड में 816, एसपी जैन कॉलेज में 600, रोहतास महिला कॉलेज कालीस्थान में 450, राजेंद्र विद्यालय गौरक्षणी में 200, एबीआर फाउंडेशन स्कूल शांतिनगर नेकरा में 500, बाल विकास विद्यालय रोजा रोड में 500, श्री शंकर कॉलेज तकिया में 500, उच्च विद्यालय चौखंडीपथ में 336, उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलाढ़ी में 288, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामेश्वरगंज में 600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. डिहरी ऑन सोन क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिलियां में 504, रमा रानी जैन बालिका उच्च विद्यालय में 640, उच्च विद्यालय डिहरी में 528, उच्च माध्यमिक विद्यालय डालमियानगर में 792, डीएवी पब्लिक स्कूल भड़कूड़िया पटना रोड में 600, डीएवी पब्लिक स्कूल कटार में 650, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 800, महिला कॉलेज डालमियानगर में 450 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gauri shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >