जक्खी विगहा फोर लेन पुल पर महाजाम, भीषण गर्मी में बेहाल रहे स्कूली बच्चे

चिलचिलाती धूप में घंटों फंसे रहे राहगीर, लोगों ने की स्थायी पुलिस बल की तैनाती की मांग

जल्दीबाजी के चक्कर में लगा घंटों जाम, ऑटो छोड़ पैदल चलने को मजबूर हुए यात्री सर्विस रोड पर वाहनों की बेतरतीब आवाजाही से ठप हुई रफ्तार, पैंथर पुलिस ने संभाला मोर्चा फोटो -6- जाम में फंसे लोग,वाहनो लगी लंबी कतार. प्रतिनिधि, डेहरी नगर शहर के जक्खी विगहा फोर लेन पुल के समीप मंगलवार की दोपहर ”पहले हम” की होड़ में देखते ही देखते छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लगे इस जाम में कई स्कूली बसें और सवारी वाहन फंसे रहे, जिससे बच्चे बेहाल नजर आए. जाम का असर इतना व्यापक था कि चूना भट्ठा, आंबेडकर चौक और मोहन विगहा की ओर जाने वाले यात्री ऑटो से उतरकर पैदल ही मंजिल की ओर निकल पड़े. बताया जाता है कि उक्त पुल के समीप नहर पर बने फोर लेन के सर्विस रोड से चारों दिशाओं की सड़कें जुड़ती हैं. वाहन चालक जल्दीबाजी के चक्कर में बेतरतीब ढंग से गाड़ियां निकालने लगते हैं, जिससे अक्सर यहां यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है. मंगलवार को भी इसी आपाधापी के कारण दोपहिया, तीनपहिया और भारी वाहनों का जमावड़ा लग गया. सूचना पाकर पहुंची पैंथर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को नियंत्रित किया और बारी-बारी से वाहनों को निकाला, तब जाकर लोगों को राहत मिली. जाम में फंसे राहगीर अवधेश प्रसाद, सोनू और नितेश आदि ने बताया कि इस चौराहे पर हमेशा दुर्घटना और जाम का अंदेशा बना रहता है. स्थानीय लोगों और यात्रियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण जंक्शन पर पुलिस बल की स्थायी तैनाती की जाए, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके. जाम के कारण दोपहर के समय आवागमन पूरी तरह बाधित रहने से कामकाजी लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >