सासाराम मंडलकारा में गूंजेंगे छठ गीत, 20 बंदी कर रहे छठ महापर्व

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा मंडलकारा परिसर में होगी.

फोटो-5- मंडलकारा में छठव्रतियों को पूजन के लिए वस्त्र देते जेल अधीक्षक व अन्य. सासाराम ग्रामीण. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा मंडलकारा परिसर में होगी. इस बार भी बंदियों के बीच छठ महापर्व होगा. जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने बताया कि 20 बंदियों के लिए पूजा की विशेष व्यवस्था की गयी है. इनमें महिला सात और 13 पुरुष व्रती शामिल हैं. सभी बंदी पारंपरिक तरीके से भगवान सूर्य की उपासना करेंगे और कारा परिसर के ही तालाब में अर्घ देंगे. महिला वार्ड में छठ की तैयारी सबसे जोरों पर हैं. बंदियों ने खुद अपने हाथों से पूजा स्थल सजाने, दीप सजाने और घी-दीप जलाने की तैयारी शुरू कर दी है. कई महिला बंदियों ने बताया कि उन्हें अपने परिवार और बच्चों की याद तो आती है, लेकिन जेल प्रशासन की इस पहल से उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे वे घर की छत पर छठ घाट सजा रही हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >