लक्ष्मण बिगहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से राजमिस्त्री की मौत

थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बिगहा निवासी 65 वर्षीय शिव कुमार सिंह का शव मंगलवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया

रफ्तार की मार.

काम से घर लौट रहा था मजदूर, हादसे ने छीना परिवार का सहारा

मुख्य मार्ग पर डिवाइडर और ब्रेकर की मांग, छात्रों व ग्रामीणों पर मंडराता है खतरा.

फोटो-15- शव पहूंचने का इंतेजार करते परिजन

ए- घटना के बाद रोते बिल्खते परिजन

प्रतिनिधि, इंद्रपुरी

थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बिगहा निवासी 65 वर्षीय शिव कुमार सिंह का शव मंगलवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सोमवार की शाम एनएच-2सी मार्ग पर लक्ष्मण बिगहा मोड़ के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी. इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक की पत्नी नेपुरी देवी और पुत्र अरविंद सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, शिव कुमार सिंह कटार में राजमिस्त्री का काम करते थे. सोमवार शाम वह काम खत्म कर साइकिल से अपने घर लक्ष्मण बिगहा लौट रहे थे. इसी दौरान मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस ने उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल डेहरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इंद्रपुरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक अपने परिवार के मुख्य भरण-पोषणकर्ता थे.

सुरक्षा मानकों को लेकर ग्रामीणों में

रोष

इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये हैं. लोगों का कहना है कि डेहरी और तिलौथू की ओर से सैकड़ों भारी वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे यह मोड़ दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है. प्रतिदिन छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से स्कूल और ट्यूशन जाते हैं, जिन्हें सड़क पार करने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है. ग्रामीणों ने विभाग से मुख्य मार्ग पर डिवाइडर और मोड़ के पास छोटे ब्रेकर लगाने की पुरजोर मांग की है.

मामले में इंद्रपुरी थाने के एसआइ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल, गांव में इस दुखद घटना से शोक की लहर व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >