कोचस नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 14 पार्षदों ने निविदाओं की जांच की मांग उठायी

Sasaram News : कोचस नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में उस वक्त हंगामा मच गया जब 14 पार्षदों ने विभिन्न निविदाओं में हो रही धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आवेदन सौंपा. पार्षदों ने स्वच्छता निविदा रद्द करने पर भी सवाल उठाए.

Sasaram News : कोचस नगर पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को मुख्य पार्षद शबनम परवीन की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, जर्जर रास्तों को आवागमन योग्य बनाने समेत चार प्रस्तावों पर चर्चा की जानी थी. हालांकि, बैठक की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही 14 पार्षदों ने सदन में एक स्वर से स्वच्छता निविदा समेत विभिन्न निविदाओं में हो रही कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

14 पार्षदों ने सौंपा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन

पार्षदों ने लिखित आवेदन देकर सफाई कार्य, सैरात बंदोबस्ती की निविदा रद्द किये जाने और विभागीय स्तर पर हो रही वसूली से हुई क्षति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. पार्षद विनय सिंह, चुनमुन कुमार पांडेय, रमुनी देवी, रजिया खातून, सुनील देवी, राकेश साह, काशीनाथ सिंह, मंजू देवी, ज्ञान्ति देवी, गोपाल पाल, हीरालाल राम और प्रीति कुमारी सहित 14 पार्षदों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया.

Also Read : रोहतास के नासरीगंज में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक, ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मंच देने पर जोर

आवेदन में कुल 10 मांगें रखी गयी हैं. इनमें पूर्व की निविदाओं की निष्पक्ष जांच, विभागीय पत्र की प्राप्ति संबंधी नोटिस और उस पर की गयी कार्रवाई की सूचना सदन के समक्ष प्रस्तुत करने, सफाई निविदा के दोनों शुद्धिपत्र सहित अन्य कार्रवाई को सदन में रखते हुए निष्पक्ष जांच कराने समेत अन्य मांगें शामिल हैं.

Also Read : सूर्यपुरा सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर चिकित्सकों की उपस्थिति तक जांची

सफाई निविदा रद्द करने पर पार्षद ने उठाये सवाल

वार्ड आठ के पार्षद विनय सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्य पार्षद के संरक्षण में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने जानबूझकर 21 से 31 अगस्त तक जारी सफाई निविदा की तिथि को रद्द किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य पार्षद के इशारे पर सफाई संविदा को लगातार चार बार निरस्त किया गया.

पार्षद विनय सिंह ने कहा कि सफाई निविदा को बार-बार निरस्त किये जाने की कार्रवाई से गलत मंशा की आशंका प्रतीत होती है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

Also Read : मांझरकुंड में सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भोजन किया, विवाद के बाद वन विभाग ने बदल दिया नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >