गुप्ताधाम मेले में भीड़ से चेनारी बाजार जाम, अतिक्रमण बना वजह

SASARAM NEWS.गुप्ताधाम में महाशिवरात्रि का मेला चल रहा है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण चेनारी नगर पंचायत और बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है.

प्रतिदिन, चेनारी गुप्ताधाम में महाशिवरात्रि का मेला चल रहा है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण चेनारी नगर पंचायत और बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है. बाजार में पहले से अतिक्रमण की समस्या है, लेकिन मेले की भीड़ बढ़ने से यातायात दबाव और अधिक हो गया है. बताया जाता है कि चेनारी प्रखंड कार्यालय से बाबा मैरेज हॉल तक अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गयी है. फल, सब्जी व ठेला दुकानदारों के साथ पकौड़ी की दुकानें सड़क किनारे लगी हैं. वन विभाग कार्यालय से पशु अस्पताल तक की स्थिति सबसे अधिक खराब बतायी जा रही है, जहां पैदल चलने तक की जगह नहीं बची है. स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार अतिक्रमण हटाने को लेकर अंचलाधिकारी व पुलिस प्रशासन को आवेदन दिया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. संत सिंह चौक पर सासाराम-भभुआ, कुदरा, सदोखर, मल्हीपुर समेत अन्य रूटों के वाहन खड़े रहते हैं, जिसे लोगों ने अनौपचारिक बस स्टैंड का रूप दे दिया है. सैकड़ों की संख्या में ऑटो चालक विभिन्न गांवों से आकर बाजार में वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है. पंजाब नेशनल बैंक के आगे बिल्डिंग मटेरियल विक्रेताओं द्वारा सड़क पर ही बालू और गिट्टी रख दिये जाने से भी यातायात बाधित हो रहा है. स्थानीय लोग प्रशासन से अविलंब अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >