रोहतास के कोचस में भाजपा की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, बूथ स्तर पर कमिटी गठित कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर

कोचस प्रखंड में भाजपा की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय कर पार्टी को मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा हुई.

Sasaram News : कोचस प्रखंड क्षेत्र के नौवां शक्ति केंद्र पर रविवार की देर शाम भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कोचस मंडल अध्यक्ष पूर्वी राजेश सिंह ने की. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई. इस दौरान कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की अपील की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह करगहर विधानसभा प्रभारी संतोष शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं की जानकारी हर घर और सभी लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके.

बैठक में शामिल भाजपा नेता

बूथ स्तर पर कमिटी को किया जाएगा सक्रिय

जिला प्रवक्ता सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक कमिटी गठित कर उसे सक्रिय किया जाएगा. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और सक्रिय रखने से पार्टी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखने और संगठन के काम को मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही.

कार्यकर्ताओं ने रखे अपने विचार

बैठक में मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार राय, मंडल महामंत्री गोपाल राय, पंचायत अध्यक्ष नौवां ब्रजेश राम, कृष्णा कांत दुबे, राजेंद्र प्रसाद साह समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे. इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में विकास कुमार, सुनील कुमार, अश्विनी कुमार, ब्रह्मानंद राय, दीनानाथ राय, प्रमोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सासाराम में छत पर सो रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, टॉर्च की रोशनी में नहीं दिखा हत्यारा, बाहर से बंद मिला घर का दरवाजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >