युवक को पोल में बांध रॉड से पीटा, फिर तलवार से गोद कर मार डाला

दो गांवों के युवकों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में बहा खून, युवक को पीटते रहे आरोपित, पर बचाव में नहीं आये ग्रामीणछह गिरफ्तार, दो कट्टे, दो कारतूस, राॅड, बाइक व मोबाइल जब्त

सासाराम सदर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को पकड़ कर पोल में बांध रॉड से पीटा, फिर तलवार से गोद कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के घर से दो कट्टे, दो कारतूस, 10 मोबाइल फोन, घटनास्थल से दो बाइकें व लोहे के तीन रॉड बरामद हुए हैं. पुलिस ने सड़क किनारे स्थित आरोपितों की दो गैरेज दुकानों में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, बाराडीह गांव निवासी मो असदुद्दीन खान का बेटा हसन रजा खान (38) मुरादाबाद की ओर से बाइक से अपने गांव जा रहा था. इस बीच, मुरादाबाद के कुछ युवकों ने उसे पकड़ कर पोल में बांध दिया और रॉड से पिटाई शुरू कर दी. आरोपितों के आतंक के कारण गांव का एक भी व्यक्ति युवक के बचाव में आगे नहीं आया. अंत में युवक के शरीर पर कई जगह तलवार से वार कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया. घटना की जानकारी किसी व्यक्ति ने सड़क दुर्घटना समझ डायल 112 पुलिस को दी. इस पर पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पता चला है कि विगत एक सप्ताह पूर्व से मुरादाबाद व रसूलपुर गांव के युवकों के दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. इसमें मृतक एक पक्ष का ड्राइवर था. इसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गयी. थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मुरादाबाद निवासी जिबु बेग, छमी बेग, अख्तर बेग को गिरफ्तार करने के साथ तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >