सासाराम में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

सासाराम में भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई. बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने शिरकत की. संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई.

सासाराम: भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही. बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनिदेवल चंद्रवंशी ने की, जबकि मंच संचालन जिला मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रभारी डॉ. शिवनाथ चौधरी ने किया.

संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

नेताओं ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन हित में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार वर्मा, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री उमेश चौहान, संजय कुमार, उपाध्यक्ष बनारसी सेठ, विजय शर्मा, पूजा शर्मा, मंत्री सुरेंद्र सेठ, पूनम कुमारी, विकास शाह, पुन्नू चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष अभिजित चंद्रवंशी, सदस्य सीता देवी, विकास चौरसिया, आकाश दीप, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Punit Kr Pandey

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >