सासाराम में सड़क हादसा: शराब लदी बाइक ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल

Bihar Road Accident: रोहतास जिले में तेज रफ्तार शराब लदी बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में करीब एक घंटे तक डॉक्टरों की अनुपस्थिति से इलाज में देरी हुई.

Bihar Road Accident:(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) रोहतास जिले के सासाराम में गंभीर सड़क हादसा हुआ. जनगरा लख और बभनपुरवा पुल के बीच तेज रफ्तार शराब से लदी एक बाइक ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिरकर गए. जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में कुल तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

मौके से शराब बरामद, तस्करी की आशंका

घटना स्थल पर जांच के दौरान शराब की बोतलें और तेज गंध मिलने से अवैध शराब तस्करी की आशंका और मजबूत हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक पर शराब लदी हुई थी, जो टक्कर के दौरान सड़क पर बिखर गई.

घायलों की पहचान और गंभीर स्थिति

घायलों की पहचान कड़वा परसन टोला निवासी दिनेश चौधरी (35 वर्ष) और नन जी (27 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है.

सदर अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में लापरवाही का आरोप

घायलों को तुरंत सदर अस्पताल सासाराम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.लोगों का कहना है कि करीब एक घंटे तक ट्रॉमा सेंटर में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही पर्ची काटने वाला कोई कर्मचारी. इस दौरान घायलों को तड़पता देख परिजनों ने हंगामा भी किया. बाद में डॉक्टरों के पहुंचने पर इलाज शुरू किया गया.

स्वास्थ्य व्यवस्था और शराबबंदी पर उठे सवाल

घटना ने एक बार फिर जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता, तो घायलों की स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाइक चालक की तलाश जारी है.

Also Read:सासाराम में कूड़े की आग ने लिया विकराल रूप, बस तक पहुंची लपटें; इलाके में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >