Bihar Crime: बारात में गई 5 साल की बच्ची को हैवान ने बनाया निशाना, पुराने मकान में रोती-बिलखती मिली

Bihar Crime: बिहार में लगातार बच्चियों के साथ हैवानियत की खबरें सामने आ रही है. बिहार के विभिन्न जिलों में मनचलों के द्वारा बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है. ऐसे में सासाराम में भी 5 साल की बच्ची को निशाना बनाया. सुनसान जगह पर गंदा काम किया. जिसके बाद रोती-बिलखती बच्ची एक पुराने मकान में मिली.

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का बोलबाला लगातार देखा जा रहा है. पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच बिहार में लगातार बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है. बिहार के विभिन्न जिलों में मनचलों के द्वारा बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है. ऐसे में इस बार मामला रोहतास से सामने आया है जहां 5 साल की बच्ची को हैवान ने निशाना बनाया. यह पूरी घटना सासाराम के कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

बारात देखने गई थी बच्ची

बताया जा रहा है कि, 5 साल की बच्ची पड़ोस में ही बारात देखने के लिए गई है. लेकिन, उस दौरान वह अचानक गायब हो गई. करीब एक घंटे के बाद बच्ची का पता चला. दरअसल, बच्ची एक पुराने मकान में रोती-बिलखती हुई मिली. आनन-फानन में बच्ची को पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जिसके बाद उसे सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.

अपराधी की पहचान में जुटी पुलिस

हालांकि, पूरे घटना की जानकारी बच्ची ने दी. लेकिन, उसने अपराधी को पहचानने से इनकार कर दिया. इधर, पुलिस की ओर से भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है. पुलिस की माने तो, पूरे मामले में जांच की जा रही है. आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इधर, बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है. वहीं, लगातार हो रही ऐसी घटना के बाद सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए हैं.

Also Read: Bihta Airport: पटना से भी बड़ा और शानदार होगा बिहटा एयरपोर्ट, जानिए क्या-क्या बनेगा और कैसी सुविधाएं मिलेंगी ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >