विभाग ने कैंप लगाकर मुफ्त बिजली के लिए किया जागरूक

प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिजली जेइ अरविंद कुमार रमन के नेतृत्व में जागरूकता कैंप का आयोजन कर राज्य सरकार द्वारा दी जानेवाली 125 यूनिट फ्री बिजली की विस्तृत जानकारी दी गयी

नोखा. प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को बिजली जेइ अरविंद कुमार रमन के नेतृत्व में जागरूकता कैंप का आयोजन कर राज्य सरकार द्वारा दी जानेवाली 125 यूनिट फ्री बिजली की विस्तृत जानकारी दी गयी. कैंप में जेइ ने उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट फ्री बिजली की सौगात दी गयी है, जिसका लाभ एक अगस्त से यानी जुलाई माह की बिजली खपत पर लागू है. इसके लिए उपभोक्ताओं को अलग से किसी तरह का निबंधन या कोई कार्य करने की आवश्यकता नहीं है. कोई आवेदन नहीं चाहिए, कोई ओटीपी की आवश्यकता नहीं है. यह लाभ बिजली बिल में स्वतः समायोजित होगा. इसको लेकर बिजली कंपनी का सॉफ्टवेयर डेवलप किया गया है. उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया यह लाभ निःशुल्क है. वहीं, सरकार अगले तीन साल में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं के घरों की छत या सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगायेगी, जिसके लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं वित्तीय सहायता भी मिलेगी. वहीं, कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को पूर्ण वित्तीय सहायता सरकार द्वारा दी जायेगी. उन्होंने बताया कि किसी तरह का फर्जी मैसेज आता है, उस पर ध्यान नहीं दें. उस मैसेज के लिंक पर क्लिक नहीं करें. साइबर स्कैम करने वाले इसको लेकर उपभोक्ताओं से फ्रॉड करने की कोशिश कर रहे हैं. मौके पर ग्रामीण मौजूद थे. …..125 यूनिट फ्री बिजली के लिए कोई आवेदन व ओपीटी की आवश्यकता नहीं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >