श्री शंकर कॉलेज में एनसीसी नामांकन के लिए आवेदन 2 अगस्त तक

SASARAM NEWS.श्री शंकर कॉलेज ने स्नातक भाग-1 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए एनसीसी में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक छात्र-छात्राएं 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक एनसीसी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं.

सासाराम ऑफिस.

श्री शंकर कॉलेज ने स्नातक भाग-1 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए एनसीसी में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक छात्र-छात्राएं 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक एनसीसी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन का प्रारूप कॉलेज के एनसीसी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. सात अगस्त 2025 गुरुवार को सुबह 8 बजे से कॉलेज परिसर में शारीरिक और लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को समय पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा के दिन छात्रों को आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, कॉलेज नामांकन रसीद, पासपोर्ट साइज फोटो (2), नोटबुक व पेन, बैंक पासबुक, इ-मेल आइडी और ब्लड ग्रुप की जानकारी साथ लानी होगी. इसको लेकर कॉलेज ने पत्र जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >