Sasaram News : अगले वर्ष 2027 में आयोजित चतुर्मास व्रत सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर मंगलवार को बाबा गंगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में मासिक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सुदर्शन तिवारी ने की. उन्होंने कहा कि महायज्ञ का समय अब नजदीक आता जा रहा है. ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी, ताकि महायज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके.
प्रचार-प्रसार और चंदा संग्रह को लेकर बनी रणनीति
बैठक में चंदा संग्रह के लिए पर्ची छपवाने, महायज्ञ का प्रचार-प्रसार करने तथा बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर-बैनर लगवाने को लेकर चर्चा की गयी. इसके अलावा चंदा एकत्रित करने के लिए भ्रमण दल गठित करने तथा प्रत्येक पंचायत में 11 सदस्यीय टीम बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया.
Also Read : कैमूर में बाल हृदय योजना का बढ़ा दायरा, अब सभी उम्र के मरीजों को मिलेगा दिल में छेद का मुफ्त इलाज
धर्मानुरागियों से तन-मन से सहयोग की अपील
बैठक के दौरान सभी धर्मानुरागियों से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के इस पुनीत कार्य में तन-मन से जुड़ने और सहयोग करने की अपील की गयी. समिति के सदस्यों ने महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया.
Also Read : कैमूर: कुदरा में 82 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, 14.76 लीटर शराब बरामद
23 सितंबर को कोचस में होगी अगली बैठक
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से अगली बैठक 23 सितंबर 2026 को कोचस स्थित पुराने बाजार के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में ललन चौबे, बागी दूबे, निरंतर पांडेय, लालमोहन ओझा, सुरेंद्र दुबे, रामचंद्र पांडेय, दीनानाथ ओझा, मुन्ना तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, राज नारायण ओझा, कामेश्वर दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे.
Also Read : कैमूर में बाल हृदय योजना का बढ़ा दायरा, अब सभी उम्र के मरीजों को मिलेगा दिल में छेद का मुफ्त इलाज
