मानदेय बढ़ाने से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक की मांग, रोहतास में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना

नोखा में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि, मोबाइल रिचार्ज और केंद्रों पर बिजली-पंखे की सुविधा के लिए एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

Rohtas News : विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. आंगनबाड़ी सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष रुक्मिणी देवी के नेतृत्व में आयोजित धरना में बड़ी संख्या में सेविका-सहायिकाएं शामिल हुईं. केंद्रों का संचालन करने के बाद सभी प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

महंगाई के हिसाब से बढ़े मानदेय

धरना के दौरान सेविका-सहायिकाओं ने मानदेय में अपेक्षित वृद्धि करने की मांग की. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बावजूद मानदेय में उस अनुपात में वृद्धि नहीं हुई है. ऐसे में सरकार को उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मानदेय बढ़ाने की दिशा में पहल करनी चाहिए.

मोबाइल और रिचार्ज की सुविधा देने की मांग

सेविकाओं ने कार्यों के संचालन के लिए मोबाइल फोन और उसके रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठायी. उनका कहना था कि विभागीय कार्यों के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में इसके खर्च की व्यवस्था भी विभाग की ओर से की जानी चाहिए.

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली-पंखे की सुविधा की मांग

सेविका-सहायिकाओं ने प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. इसके लिए बिजली मीटर का रिचार्ज, वायरिंग और पंखे की व्यवस्था कराने की मांग रखी गयी. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में केंद्रों पर आने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती है. ऐसे में केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है.

महिला पर्यवेक्षक को सौंपा मांगपत्र

धरना समाप्त होने के बाद सेविका-सहायिकाओं ने महिला पर्यवेक्षक गीतांजलि को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया.

मौके पर पुनीता देवी, इंदु देवी, मंजू सिन्हा, शांति देवी, कांति देवी, पिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, रिंकी कुमारी, रंजू देवी, ममता कुमारी और बबीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में सेविका-सहायिकाएं मौजूद थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >