सेविकाओं की हड़ताल स��� आंगनबाड़ी केंद्र रहा बंद

सेविका-सहायिकाओं ने रखीं अपनी मांगें

सेविका-सहायिकाओं ने रखीं अपनी मांगें प्रतिनिधि, दिनारा. प्रखंड अंतर्गत बुधवार को सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं एक दिवसीय हड़ताल पर रहीं. अपनी मांगों के समर्थन में प्रखंड की सेविका व सहायिकाएं एक दिवसीय हड़ताल पर रहीं. हड़ताल के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे. सेविका संघ के सचिव सीता देवी ने बताया कि सरकार बिना संसाधन, प्रशिक्षण और पर्याप्त व्यवस्था किये एफआरएस और टीएचआर वितरण की नयी नीति लागू कर रही है. इससे काम का बोझ बढ़ा है. हम सभी सेविकाएं इस नीति का विरोध कर रहे हैं. संघ की अध्यक्ष रेनू देवी ने बताया कि बार-बार सरकार के समक्ष मांग पत्र सौंपा जाता है, फिर भी दैनिक मजदूरी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है. अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि पदाधिकारियों की ओर से चयन मुक्ति का भय दिखाकर आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जाता है. सीडीपीओ रुबी कुमारी ने बताया कि एक दिवसीय हड़ताल की लिखित कॉपी सेविकाओं ने कार्यालय में सौंपी है. इसके बारे में वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >