ओवरब्रिज बना शहर का पार्किंगस्थल, लगता है जाम

SASARAM NEWS.शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग- 319 की जगह सासाराम-चौसा स्टेट हाइवे- 17 पर नवनिर्मित ओवरब्रिज को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. दरअसल शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से ब्रिज पर ही ईंट-बालू और सब्जी-फल का कारोबार हो रहा है.

फोटो-3- ओवरब्रिज पर अवैध तरीके से लगे वाहन प्रतिनिधि, कोचस. शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग- 319 की जगह सासाराम-चौसा स्टेट हाइवे- 17 पर नवनिर्मित ओवरब्रिज को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. दरअसल शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से ब्रिज पर ही ईंट-बालू और सब्जी-फल का कारोबार हो रहा है. बताया जाता है कि सासाराम-चौसा पथ पर बने ओवरब्रिज पर पार्किंग होने के कारण यातायात हमेशा बंद रहता है. सासाराम या बक्सर की ओर आने-जाने वाले वाहन अधिकांश सर्विस रोड से होकर गुजरते हैं. इसके कारण महात्मा गांधी चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग- 319 में गुजरने वाले वाहन जाम में फंसे रहते हैं. वहीं, सासाराम व बक्सर जाने वाली अधिकांश यात्री बसें ओवरब्रिज से न जाकर यात्रियों की लालच में सर्विस रोड से चौक पर अवैध रूप से बने बस स्टैंड में खड़ी होती हैं. इससे शहर में जाम की समस्या दिनों-दिन बढ़ रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर नगर इओ ओमप्रकाश सिंह ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >