बकरीद को लेकर 11 जगहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

अकबरपुर के ईदगाहों में बकरीद की नमाज सुबह सात बजे अदा की जायेगी

अकबरपुर.

रोहतास थाना परिसर में गुरुवार को बकरीद पर्व को लेकर रोहतास बीडीओ बबलू कुमार, सीओ सुश्री कुमारी व थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विशेष चर्चा की गयी. अधिकारियों ने लोगों से क्षेत्र में मौजूद ईदगाहों और मस्जिदों की संख्या व नमाज अदा करने के समय की जानकारी ली. रोहतास थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि शरारती तत्वों और सोशल मीडिया पैनी नजर रहेगी. किसी भी तरह की अफवाह की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारी को दें. पर्व के दौरान किसी भी तरह विधि व्यवस्था को भंग करने वालो को चिह्नित कर सख्त कानूनी कर्रवाई की जायेगी. सभी ईदगाहों, मस्जिदों और चौक चौराहों संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर 11 जगहों पर मजिस्ट्रेट बहाल किये जायेंगे. अकबरपुर जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद असलम खान और सेक्रेटरी शेख उरुज खान ने कहा कि अकबरपुर के ईदगाहों में बकरीद की नमाज सुबह सात बजे अदा की जायेगी. अगर मौसम खराब होता है, तो फिर सभी मस्जिदों में साढ़े सात बजे नमाज अदा की जायेगी. इस अवसर पर एसआइ विजय मांझी, एसआई सोनू कुमार, अजय देव, संतोष कुमार भोला, सनोज चंद्रवंशी,शाने अली, कृष्ण सिंह यादव, मृत्युंजय सिंह, रामाशीष सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >