एसपी जैन कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यशाला , प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

SASARAM NEWS.शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय, सासाराम में गुरुवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ.

सदर अस्पताल के काउंसलर ने बताए बचाव के उपाय, दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत पोस्टर, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत फोटो -22- एड्स जागरूकता कार्यशाला में दीप प्रज्वलन करते अतिथिगण, शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय, सासाराम. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय, सासाराम में गुरुवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ. एड्स के प्रति जागरूकता, रोकथाम और इलाज विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिकला कुमारी ने विषय प्रवेश कराया, जबकि मंच संचालन बायोटेक विभाग की छात्रा अंजली कुमारी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में सदर अस्पताल के काउंसलर डॉ धर्मदेव कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को एड्स की जानकारी और बचाव के उपाय विस्तार से बताये. कार्यशाला की अध्यक्षता अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ राजेश कुमार सिन्हा ने की. उन्होंने एड्स से जुड़े तथ्यों और बचाव पर प्रकाश डाला. कार्यशाला में तीन प्रतियोगिताएं भी हुईं.पोस्टर मेकिंग में श्रीशंकर महाविद्यालय की विशाखा कुमारी प्रथम, एसपी जैन के सुमित कुमार तिवारी द्वितीय और एसपी जैन की राधा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. रंगोली में एसपी जैन के अंकुश राज व धनराज रावत प्रथम, शंकर महाविद्यालय द्वितीय और शंकर महाविद्यालय की जिज्ञासा कुमारी व शीतल राज तृतीय स्थान पर रहीं. भाषण प्रतियोगिता में रोहतास महिला कॉलेज की लकी कुमारी प्रथम, श्री शंकर महाविद्यालय की विद्या लक्ष्मी द्वितीय और रोहतास महिला कॉलेज की रिशु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. डॉ. शशिकला कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.मौके पर राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अलाउद्दीन अजीजी, गणित विभागाध्यक्ष डॉ उज्जवल कांति घोषाल, फिजिक्स विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >