सासाराम न्यूज: कृषि विश्वविद्यालय की मांग, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिया आश्वासन

Sasaram News: सासाराम के कुछिला पंचायत के युवा समाजसेवी सह सामाजिक कार्यकर्ता सोनू उपाध्याय ने शुक्रवार को सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल और नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात कर करगहर विधानसभा क्षेत्र में एक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना करने का ज्ञापन कृषि मंत्री को सौंपा

Sasaram News(रमेश कुमार पाण्डेय): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुछिला पंचायत के युवा समाजसेवी सह सामाजिक कार्यकर्ता सोनू उपाध्याय ने शुक्रवार को सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल और नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात कर प्रखंड के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कृषि मंत्री से कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले रोहतास जिले के किसान कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के अभाव में खेती से पिछड़ते जा रहे हैं.

करगहर में कृषि विश्वविद्यालय की मांग

इसलिए सबौर (भागलपुर) और पूसा (समस्तीपुर) के तर्ज पर करगहर विधानसभा क्षेत्र में एक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना करने का ज्ञापन कृषि मंत्री को सौंपा. इस पर मंत्री ने शीघ्र ही अधिकारियों से विचार-विमर्श कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इससे पूर्व उन्होंने मंत्रियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.

Also Read: बीपीजेपीएस महिला कॉलेज में कदाचारमुक्त हुई स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा, 1200 स्टूडेंट्स हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >