हाथी ने मवेशियों के बाद घरों पर हमला करना किया शुरू

SASARAM NEWS.पिछले करीब पंद्रह दिनों से हाथी ने क्षेत्र के कुश्डिहरा, जमुआ और नावाडीह के सोन टीला इलाके में आतंक मचा रखा है. इस दौरान हाथी ने दर्जनों बकरी और भैंस को मार डाला है. शनिवार की रात हाथी आबादी वाले इलाके को पार करते हुए अमझोर प्लांट के जंगल में पहुंच गया.

दक्षिण से उत्तर की ओर भागा हाथी, अमझोर प्लांट के जंगल में लिया शरण

अकबरपुर

.पिछले करीब पंद्रह दिनों से हाथी ने क्षेत्र के कुश्डिहरा, जमुआ और नावाडीह के सोन टीला इलाके में आतंक मचा रखा है. इस दौरान हाथी ने दर्जनों बकरी और भैंस को मार डाला है. शनिवार की रात हाथी आबादी वाले इलाके को पार करते हुए अमझोर प्लांट के जंगल में पहुंच गया.सड़क पार करने के दौरान हाथी ने एक दिव्यांग दंपती के घर को भी निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार बकूआ निवासी दिव्यांग दंपती जितेंद्र कुमार और उनकी पत्नी मीना देवी के घर में हाथी ने उत्पात मचाया और दरवाजा व दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया. दंपती ने किसी तरह अपनी जान बचायी और पूरी रात जागकर बितायी. सुबह होते ही क्षेत्र में हाथी के आने की खबर फैल गयी. लोगों ने हाथी को देखने के लिए मौके पर पहुंचकर उसका वीडियो भी बनाया. रसूलपुर के मुखिया प्रतिनिधि जय कुमार सिंह ने बताया कि हाथी दक्षिण दिशा से उत्तर की ओर इस इलाके में पहुंच गया है. यहां पहाड़ और आबादी एक-दूसरे से सटे हुए हैं, ऐसे में कभी भी हाथी के हमले से बड़ा हादसा हो सकता है.उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. साथ ही बकूआ गांव में दिव्यांग दंपती के घर हुए नुकसान का मुआवजा वन विभाग से दिलाने की मांग भी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >