रामनवमी व ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन सतर्क

SASARAM NEWS.रामनवमी व ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन सतर्क है. शनिवार को डीएम उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों व सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की.

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी को शांति व्यवस्था बनाये रखने का मिला टास्क

सासाराम नगर.

रामनवमी व ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन सतर्क है. शनिवार को डीएम उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों व सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में अभी से व्यापक तैयारी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी व थाना स्तर पर शांति समिति व आयोजन समिति की बैठक अविलंब आयोजित की जाये. इन बैठकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों व विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए आपसी समन्वय व संवाद स्थापित किया जाये, ताकि दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके. बैठक में यह भी बताया गया कि सरकार के निर्देशानुसार डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों व वरीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें. उन्होंने कहा कि संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाये व आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये. पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि या असामाजिक तत्वों की हरकतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >