स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

मतदान के लिए वोटरों को किया गया जागरूक

फोटो -4 – रैली में शामिल स्वास्थ्यकर्मी व आशा.

दिनारा.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में कार्यरत सभी क्षेत्रीय आशा, स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में पहले मतदान फिर जलपान के नारे लगाये गये और मतदाताओं को 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया गया. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राघवेंद्र कुमार ने की. मतदाता जागरूकता रैली अस्पताल से दिनारा बाजार, प्रखंड मुख्यालय होते हुए पुनः अस्पताल पहुंची, जहां मतदाता जागरूकता अभियान का समापन हुआ. सभी आशा कार्यकर्ता बढ़ चढ़-कर हिस्सा लिया. वे बैनर के साथ लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी. पहले मतदान करें, फिर जलपान करें. जैसे नारों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. मौके पर सभी आशा कर्मी, आशा फैसिलेटर, स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >