नाबालिग चोर से तीन लाख रुपये की लूटे, चोर के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा मुहल्ले के एक घर में सोमवार की देर रात चोरी हुई

चोरी के बाद आरोपित घर में आभूषण छुपाकर कैस जमा करने जा रहा था बैंक

नाबालिग चोर के घर से एक कट्टा, छह कारतूस व आठ लाख रुपये का गहना बरामद

चोरी का तीन लाख रुपये भी लुटेरे के पास से पुलिस ने किया बरामद, इ-रिक्शा जब्त

फोटो-17- साइबर डीएसपी गौरव कुमार यादव व डालमियानगर पुलिस के साथ गिरफ्तार लुटेरे व बरामद सामान. प्रतिनिधि, डालमियानगर

थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा मुहल्ले के एक घर में सोमवार की देर रात चोरी हुई. फिर चोरी के रुपये लेकर जा रहे नाबालिग चोर को इ-रिक्शा चालक और उसके एक सहयोगी ने लूट लिया. इस घटना में पुलिस ने नाबालिक चोर और उसको लूटने वाले वाले इ-रिक्शा चालक व सहयोगी सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोर के घर से चोरी किये गये आठ लाख रुपये का स्वर्ण आभूषण की बरामदगी के साथ पुलिस ने एक कट्टा व छह कारतूस बरामद किया है. घटना के संदर्भ में साइबर डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की देर रात डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा में चोरी की घटना घटित हुई थी. इसमें पीड़ित ने घर के गोदरेज से 4.5 लाख रुपये व करीब आठ लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण की चोरी का मामला दर्ज कराया गया था. डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता ने कांड संख्या 46/ 26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया, तो चोरी में संलिप्त एक नाबालिग घर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तलाशी के क्रम में नाबालिग चोर के घर के किचन से एक बैग में भरा चोरी का सोने का हार, फाइबर के डिब्बे में रखा हुआ सोने का लॉकेट, सोने का झुमका, सोने का नथिया, सोने की चेन, सोने की मांगटीका, सोने की अंगूठी व सोने की बाली बरामद की गयी. वहीं किचन के छज्जे से एक कट्टा व छह कारतूस व एक बटुआ में चोरी का 24 हजार रुपये बरामद किया गया.

चोरी के तीन लाख रुपये लूट लिया था इ-रिक्शा चालक

साइबर डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि चोरी की घटना कर वह स्वर्ण आभूषण घर में छिपा दिया. इसके बाद चोरी का रकम अकाउंट में जमा करने के लिए इ-रिक्शा से डेहरी बाजार गया था. साइबर कैफे से बैंक खाते में कुछ रुपये जमा करने के बाद उसी इ-रिक्शा से आ रहा था कि मथुरी पुल के समीप इ-रिक्शा चालक व उसके दो साथियों ने मारपीट कर पास में मौजूद तीन लाख रुपये छीन लिये. फिर उसे इ-रिक्शा से उतार कर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि लूटकांड में शामिल थाना क्षेत्र के रत्तू बिगहा निवासी 22 वर्षीय इ-रिक्शा चालक राजू कुमार व मथुरी निवासी 21 वर्षीय नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे लूटे गये रकम भी बरामद कर लिया गया. घटना में शामिल इ-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है. बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया. वहीं, नाबालिग को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता, प्रिंस कुमार मिश्रा, श्वेता कुमारी, पुअनि उदय कुमार, सिपाही रूपेश कुमार, महिला सिपाही सीमा कुमारी, चालक व हवलदार रंजीत कुमार यादव शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >