बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके

नोखा थाना क्षेत्र की कदवा पंचायत के जनगर लक के समीप भदैया गांव के पास हुआ सड़क

नोखा (रोहतास). जिले के नोखा थाना क्षेत्र के कदवा पंचायत अंतर्गत जनगर लक के समीप भदैया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक 52 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के मुजनू गांव निवासी महेश ठाकुर की पत्नी बसंती देवी (52 वर्ष) के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार,बसंती देवी बाइक पर सवार होकर जा रही थीं, तभी भदैया गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार होने में सफल रहा, हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को घेरकर पकड़ लिया. पुलिस की कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही नोखा के अपर थानाध्यक्ष नवीन कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और उसे थाने लाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >