पटनवांकला हनुमान मंदिर में सजी सुरों की महफिल, श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकियों ने जीता दिल

SASARAM NEWS.15वें दो दिवसीय श्री हनुमान महोत्सव के अवसर पर जमुहारा पटनवांकला हनुमान मंदिर में 24 घंटे से चल रहे अखंड हरिकीर्तन और रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद रविवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.

उज्जैन के महाकाल और अयोध्या दरबार की झांकी रही खास

इंद्रपुरी

.15वें दो दिवसीय श्री हनुमान महोत्सव के अवसर पर जमुहारा पटनवांकला हनुमान मंदिर में 24 घंटे से चल रहे अखंड हरिकीर्तन और रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद रविवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. जिसमें दिल्ली, कानपुर और बिहार के कलाकारों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी से आये कलाकारों ने गंगा महाआरती के साथ की. इसके बाद विनय बिहारी मधुर ने गणेश वंदना जय गणेश जय महादेवा गीत गाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. इसके बाद कानपुर से आये अमर तिलकधारी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने अयोध्या के श्रीराम दरबार की झांकी प्रस्तुत की. इसके बाद बिहार से आयी गायिका अंजलि भारद्वाज ने देवी गीत घर ही में माई के बोलइब मंदिर बनवाई हो… सहित कई देवी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं दिल्ली से आये प्रेम मेहरा ने हनुमान जी के गीत भजन प्रस्तुत किया. यूपी से आये कलाकारों ने उज्जैन के महाकाल भूतभावन भोलेनाथ की झांकी प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया. दर्शक भी रात भर आनंद उठाते रहे. कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीराम सेवक समिति के अध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला और सीए संजय कुमार ने की.मौके पर समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने आगत अतिथियों और कलाकारों को चुनरी व मोमेंटो देखकर सम्मानित किया.अंत में समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने ज्योति दीप के साथ कार्यक्रम का समापन कर प्रसाद वितरण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य राम कुमार तिवारी, चंदन कुमार, संजीत कुमार, सुनिल सिंह, पंकज कुमार, प्रवीन कुमार, विक्रम पासवान, पुजारी देव नारायण दास त्यागी, रविशेख सिंह और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >