डालमियानगर नियोजनालय में 14 मार्च को लगेगा जॉब कैंप

SASARAM NEWS.अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर में 14 मार्च को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि इस जॉब कैंप में दो कंपनियां भाग लेंगी, जिनके द्वारा कुल 100 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.

फ्लिपकार्ट व जोमैटो में 100 पदों पर होगा चयन प्रतिनिधि, डालमियानगर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर में 14 मार्च को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि इस जॉब कैंप में दो कंपनियां भाग लेंगी, जिनके द्वारा कुल 100 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.उन्होंने बताया कि फ्लिपकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डिलिवरी बॉय के 50 पदों के लिए भर्ती की जायेगी. इन पदों का जॉब लोकेशन डेहरी और सासाराम होगा. इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गयी है. अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 18 हजार रुपये तक वेतन के साथ इंसेंटिव और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जायेगी. वहीं दूसरी कंपनी जोमैटो हाइपरपुरी (ब्लैंकेट) द्वारा पैकिंग, बिलिंग और डिस्पैच के लिए 50 पदों पर भर्ती की जायेगी. इन पदों का जॉब लोकेशन गुड़गांव, मुंबई और बैंगलुरू रहेगा. इसके लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास और उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गयी है. चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये वेतन के साथ इंसेंटिव और आवास की सुविधा भी दी जायेगी.इच्छुक अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अपना बायोडाटा, पता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा बैंक पासबुक साथ लाना अनिवार्य होगा. इस जॉब कैम्प में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >