मां तुतला भवानी धाम में बनेगा पर्यटन गेस्ट हाउस व धर्मशाला, मिला एनओसी

SASARAM NEWS.मां तुतला भवानी धाम में लंबे समय से लंबित पर्यटन गेस्ट हाउस और धर्मशाला निर्माण का सपना अब जल्द साकार होने जा रहा है. इस संबंध में मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि धाम में पर्यटन गेस्ट हाउस, धर्मशाला और दो हाइमास्ट लाइट लगाने के लिए पर्यटन विभाग से आग्रह किया गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गयी है.

मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक ने दी जानकारी हाइमास्ट लाइट और शौचालय निर्माण से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा पर्यटन विभाग से मिली स्वीकृति, अंचल से जारी हुआ एनओसी प्रतिनिधि, तिलौथू. मां तुतला भवानी धाम में लंबे समय से लंबित पर्यटन गेस्ट हाउस और धर्मशाला निर्माण का सपना अब जल्द साकार होने जा रहा है. इस संबंध में मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि धाम में पर्यटन गेस्ट हाउस, धर्मशाला और दो हाइमास्ट लाइट लगाने के लिए पर्यटन विभाग से आग्रह किया गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गयी है. उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी तिलौथू के माध्यम से पर्याप्त भूमि उपलब्धता और अनापत्ति प्रमाणपत्र की मंजूरी भी दे दी गयी है. इस संबंध में अंचलाधिकारी ने अनुमंडलाधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दी है. अब जल्द ही मां तुतला भवानी धाम में बड़े पैमाने पर पर्यटन गेस्ट हाउस और धर्मशाला का निर्माण कराया जायेगा. संरक्षक ने बताया कि धाम में अब तक श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कोई गेस्ट हाउस या धर्मशाला नहीं था. इसकी मांग न्यास समिति लंबे समय से कर रही थी. समिति के प्रयास से अब गेस्ट हाउस, धर्मशाला और हाइमास्ट लाइट लगाने की अनुमति मिल गयी है.उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए महिला व पुरुष शौचालय का भी निर्माण कराया जायेगा, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. अंचलाधिकारी तिलौथू ने अनुमंडलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि मां तुतला भवानी धाम में धर्मशाला, गेस्ट हाउस और दो हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और इसके लिए अनापत्ति प्रदान की जाती है. न्यास समिति के संरक्षक और अध्यक्ष गुरुचरण यादव ने कहा कि मां तुतला भवानी धाम के विकास का कारवां अब नहीं रुकेगा. समिति लगातार धाम के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयासरत रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >