पीएचसी में 72 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच
SASARAM NEWS.प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 72 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गयी. वहीं एक दर्जन महिलाओं ने बंध्याकरण ऑपरेशन करवाया.
पीएचसी में 72 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच
12 महिलाओं ने करवाया बंध्याकरण
राजपुर.
प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 72 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गयी. वहीं एक दर्जन महिलाओं ने बंध्याकरण ऑपरेशन करवाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार ने बताया कि योजना के तहत 72 गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी, जिसमें सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ पाये गये. कुछ माताओं में एनीमिया की शिकायत मिली, जिसके उपचार के लिए विशेष टीम गठित कर प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन स्तर सुधारने का निर्देश दिया गया है.डॉ अरविंद कुमार के नेतृत्व में एएनएम मालती कुमारी व प्रभा कुमारी के सहयोग से गर्भवती माताओं का ब्लड शुगर लेवल, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थिति की जांच की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार को कुल 158 मरीजों का इलाज हुआ. हीमोग्लोबिन की कमी व निम्न रक्तचाप वाली माताओं को जरूरी दवाइयां, आयरन, कैल्शियम व विटामिन देकर सुरक्षित मातृत्व के लिए खान-पान की सलाह दी गयी. मौके पर पीएचसी मैनेजर संदीप कुमार, एकाउंटेंट बिनोद द्विवेदी, बीसीएम विकास कुमार, प्रखंड एमइ अभय कुमार, जीएनएम रविशंकर कुमार सिंह, लिपिक मुकेश कुमार गुप्ता, धीरज कुमार, नवीन गौतम, मनोज कुमार, सुनीता ,सुरक्षाकर्मी मुन्ना पांडेय, प्रकाश तिवारी,बिनोद यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.