नोखा में 350 से अधिक विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, नौ निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Sasaram News : नोखा प्रखंड में 350 से अधिक विद्यार्थियों ने नौ निजी स्कूलों से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह प्रतियोगिता छात्रों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा.

Sasaram News : नोखा नगर परिषद क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में रविवार को चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन, नोखा प्रखंड की ओर से प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के नौ निजी विद्यालयों के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

इन विद्यालयों के विद्यार्थी हुए शामिल

प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ, राजकली कुँवर सरस्वती शिशु मंदिर नोखा, नेशनल पब्लिक स्कूल नोखा, गुरुकुल एकेडमी नोखा, ज्ञान ज्योति विद्यालय जखिनी, महर्षि दयानंद विद्यालय नोखा, इंडियन पब्लिक स्कूल विशुनपुरा, संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल नोखा और श्याम एकेडमी नोखा के विद्यार्थी शामिल हुए.

सामान्य ज्ञान के साथ विज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न

एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष उमेश पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करना है. परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेल और समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गये.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी होंगे सम्मानित

एसोसिएशन के सचिव मुन्ना पटेल ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन और एसोसिएशन के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

विद्यार्थियों ने कहा- तैयारी परखने का मिला मौका

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी तैयारी परखने और नयी जानकारी हासिल करने का अवसर मिलता है. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल रहा.

Also Read : बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, रुपये और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी

विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

मौके पर प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >