Sarkari Naukri 2020 : असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 तक

आवेदन की हार्ड कॉपी को अब 30 दिसंबर शाम पांच बजे तक भेजा जा सकेगा.

पटना : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा अायोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है.

वहीं, आवेदन की हार्ड कॉपी को अब 30 दिसंबर शाम पांच बजे तक भेजा जा सकेगा. बुधवार तक करीब 48 हजार लोग आवेदन कर चुके थे.

इस पद के लिए 21 सितंबर से आॅनलाइन आवेदन किये जा रहे हैं. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो दिसंबर निर्धारित की गयी थी.

साथ ही आॅनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी दस्तावेजों के साथ आयोग को डाक के जरिये 24 दिसंबर तक भेजी जानी थी.

लेकिन, विधानसभा चुनाव, दुर्गापूजा, दिवाली, और छठ पूजा को आधार बनाते हुए अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे. इसके मद्देनजर आयोग के सचिव ने बुधवार को इस तिथि में विस्तार करने की घोषणा की.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >