saramn News : एकमा थाना क्षेत्र के पंचुआ के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के डूमाईगढ़ गांव निवासी वशिष्ठ नारायण सिंह के पुत्र धनंजय सिंह के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही एकमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोग युवक की मौत की खबर से सदमे में हैं.
