saran news. 2116 स्थलों पर होगा महिला संवाद कार्यक्रम, 18 रथ रवाना

जीविका के माध्यम से पूरे राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा, जिलाधिकारी ने महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

छपरा. ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जीविका के माध्यम से पूरे राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में किया. कार्यक्रम की लाइव वेबकास्टिंग सभी जिलों में की गयी, जिसमें जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी महिलाओं को प्रदान करना है. महिलाओं को अपने गांव या टोलों की समस्याओं एवं आकांक्षाओं को चिह्नित कर उसकी प्राथमिकता निर्धारित करना भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है. संवाद के दौरान प्राप्त समस्याओं का विभिन्न स्तरों पर त्वरित समाधान किया जायेगा. इस उद्देश्य से महिला संवाद रथ के माध्यम से विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के साथ संवाद किया जायेगा. सारण जिला में 18 महिला संवाद रथ के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन 2116 निर्धारित स्थलों पर किया जायेगा. आगामी दो महीनों में सभी निर्धारित 2116 स्थलों पर इस कार्यक्रम का आयोजन जीविका के सक्रिय सहयोग से सुनिश्चित किया जायेगा. कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर से महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, डीपीएम जीविका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >