सारण: शादी की नीयत से युवती का अपहरण, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़ित की मां ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस अपहृत की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

Saran News: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण कर लिये जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित युवती की मां ने तरैया थाने में एक लिखित प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मां के बयान के आधार पर तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

चार लोगों को किया नामजद

दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने एक युवक, उसकी माता लालमुन्नी देवी, पिता भोला शर्मा, भाई नितेश शर्मा और बहन प्रीति कुमारी को नामजद आरोपित किया है. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी युवक उसकी पुत्री को शादी की गलत नीयत से बहला-फुसला कर घर से चुपके से लेकर भाग गया है.

सहयोग से हुआ अपहरण

मां का आरोप है कि आरोपी ने अपने माता-पिता, भाई और बहन के सामूहिक सहयोग से ही उनकी पुत्री का अपहरण किया है. इधर, तरैया थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपहृत युवती की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read: छपरा व्यवहार न्यायालय ने वर्ष 2022 के चर्चित हत्या मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद का फैसला सुनाया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >