सारण: मढ़ौरा में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति पर दूसरी महिला से संबंध का भी दावा

सारण के मढ़ौरा में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध का भी गंभीर आरोप लगाया है.

Saran News : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली गांव में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और पति पर दूसरी महिला से कथित अवैध संबंध का आरोप लगाने का मामला सामने आया है. पीड़िता संगीता कुमारी ने मढ़ौरा थाना में लिखित आवेदन देकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है.

शादी के बाद चार पहिया वाहन की मांग का आरोप

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 11 मई 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से इसरौली निवासी साहू जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी. शादी में उसके पिता की ओर से नकद राशि के अलावा बाइक, 100 ग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी दी गयी थी.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे. पीड़िता ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की जाती थी.

पति पर दूसरी महिला से संबंध का लगाया आरोप

विवाहिता ने आवेदन में अपने पति जितेंद्र कुमार पर विशाखापत्तनम की रहने वाली एक युवती अनीता कुमारी से कथित अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, जब उसने पति के संबंध का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी और जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया गया.

इसके बाद ग्रामीणों की पहल पर पंचायती हुई, जिसके बाद विवाहिता दोबारा ससुराल चली गयी.

वीडियो कॉल पर बात करने का विरोध करने पर मारपीट

पीड़िता के अनुसार, 19 जून 2025 की सुबह करीब सात बजे वह किचन में खाना बना रही थी. इसी दौरान उसके पति को उक्त महिला से व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर बात करते देखा. इसका विरोध करने पर पति जितेंद्र कुमार, सास पार्वती देवी, भैसुर छोटेलाल साह और धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की.

पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

मढ़ौरा पुलिस ने बताया कि विवाहिता की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >