Viral Video: सरकारी ऑफिस में देसी कट्टा लहराते दिखे बिहार के अधिकारी, हथियारों का है शौक

Viral Video: बिहार के छपरा के नगरा अंचल कार्यालय से एक विवादित वीडियो सामने आया है. जिसमें अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार अपने दफ्तर में देसी कट्टा लहराते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया.

Viral Video: बिहार के छपरा जिले में नगरा अंचल कार्यालय से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार अपने कार्यालय में देसी कट्टा लिए खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में हलचल मच गई.

हथियारों का शौकीन है सीओ?

स्थानीय लोगों के अनुसार, अंचल अधिकारी को हथियारों का खासा शौक है. वे अक्सर अपने कार्यालय में हथियारों को निहारते और उनसे खेलते देखे जाते हैं. सरकारी कार्यालय में इस तरह का व्यवहार प्रशासनिक नियमों का सीधा उल्लंघन है, जिससे जिले में हड़कंप मच गया है.

जांच के आदेश, होगी प्राथमिकी दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने एसडीपीओ और एसडीएम सदर को जांच सौंप दी है. एसडीपीओ ने नगरा पुलिस को अंचल अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. एसडीएम ने अंचल अधिकारी को तलब किया है और उनसे पूछा गया है कि सरकारी कार्यालय में हथियार क्यों रखा गया था और इसका क्या मकसद था. स्पष्टीकरण मिलने के बाद जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा.

Also Read: वक्फ संशोधन बिल पर बिहार में बवाल! धरनास्थल खुद पहुंचे लालू, सुप्रीमो के आगे तेजस्वी ने भी भरी हुंकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

प्रभात खबर इंपैक्ट: प्रभुनाथ नगर में जलजमाव पर हरकत में आया प्रशासन; डीडीसी लक्ष्मण तिवारी ने लिया जायजा, नालों को अतिक्रमणमुक्त कर स्थायी निकासी के दिए निर्देश

सारण: मांझी के डुमाईगढ़ शिव मंदिर में नंदी की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, आक्रोश के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति; सफाई के दौरान टूटने की पुष्टि

सारण: जिला गंगा समिति की बैठक में डीएम वैभव श्रीवास्तव सख्त; रिविलगंज विद्युत शवदाह गृह पीपीपी मोड पर होगा शुरू, गंगा किनारे पेयजल में आर्सेनिक की होगी विस्तृत जांच

सारण: लाइफलाइन से 'डेथ प्वाइंट' बना रेवा घाट पुल, 2 माह में 4 लोगों ने गंडक में लगाई छलांग; अंधेरे व सुरक्षा खामियों के बीच सुसाइड जोन में तब्दील

यह भी पढ़ें >