छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

Vijendra Yadav Chapra Visit: उपमुख्यमंत्री सह सारण जिला प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव सोमवार को छपरा पहुंचे. यहां उन्होंने 20 सूत्री सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की.

Vijendra Yadav Chapra Visit: (छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट)

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह सारण जिला प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव सोमवार को छपरा पहुंचे. यहां उन्होंने 20 सूत्री सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक में सारण जिले की विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई और जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने का आदेश

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास योजनाओं को तय समय के अंदर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डेढ़ घंटे तक चली मैराथन बैठक

करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली इस समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में सारण के सांसद, सभी विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी बातें उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं.

सारण के विकास को लेकर बनी नई रणनीति

बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य बुनियादी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सारण जिले के विकास को लेकर गंभीर है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से काम करने की आवश्यकता है.

Also Read: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मंत्री बोले- यज्ञ से शुद्ध होता है समाज और वातावरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >