तरैया के राजस्व कर्मचारी का दाखिल खारिज के मामले में ढाई लाख रुपये लेने का वीडियो क्लिप वायरल, सीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

तरैया अंचल कार्यालय के अंतर्गत तरैया राजस्व ग्राम हल्का के राजस्व कर्मचारी के द्वारा दाखिल- खारिज में ढाई लाख रुपये वीडियो क्लिप वायरल होने पर जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को बर्खास्त किया.

सेवानिवृत्त संविदा राजस्व कर्मचारी को डीएम ने किया बर्खास्त, प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि,तरैया. तरैया अंचल कार्यालय के अंतर्गत तरैया राजस्व ग्राम हल्का के राजस्व कर्मचारी के द्वारा दाखिल- खारिज में ढाई लाख रुपये वीडियो क्लिप वायरल होने पर जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को बर्खास्त किया. इस संबंध में तरैया सीओ पंकज कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि तरैया अंचल कार्यालय में कार्यरत सेवानिवृत्त संविदा राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा के द्वारा 13 मार्च 2026 को दाखिल- खारिज से संबंधी एक मामले में ढाई लाख रुपये रिश्वत लेने का वीडियो क्लिप सरकारी मोबाइल ह्वाट्सएप पर मिला था. उक्त वीडियो क्लिप की जांच के बाद पाया गया कि राजस्व कर्मचारी श मिश्रा 500 के नोटों की बंडल लेते हुए स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं. राजस्व कर्मचारी के इस भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई व संविदा मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी को अनुशंसा की गयी थी.जिसके आलोक में जिलाधिकारी के आदेश ज्ञापंक 754 दिनांक चार अप्रैल द्वारा संविदा राजस्व कर्मचारी श्री मिश्रा को उक्त भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई का आदेश दिया गया था.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >