बिहार दिवस पर जिले में होंगे विविध कार्यक्रम, 22 को गांव-गांव में निकलेगी प्रभातफेरी

बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. जिला स्तर, अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर, विद्यालय स्तर एवं गांव-गांव में प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा.

छपरा. बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. जिला स्तर, अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर, विद्यालय स्तर एवं गांव-गांव में प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण को सभी विद्यालयों में बिहार दिवस के अवसर पर उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया है.

दिव्यांगजनों के लिए भी होगी प्रतियोगिता

इस अवसर पर राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में दिव्यांगजनों का खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से प्रखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा. जिला स्तर, अनुमंडल स्तर एवं प्रखंड स्तर पर वाद विवाद, निबंध, पेंटिंग आदि की प्रतियोगिता एक ही विषय पर आधारित होगी जो सभी स्तर के विद्यालयों में कराया जायेगा. जिला के सभी सरकारी कार्यालयों और महापुरुषों की प्रतिमा स्थल एवं थाना चौक स्थित टावर पर तीन दिन तक नीली रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी. इस प्रकार की व्यवस्था सभी अनुमंडलों या प्रखंडों अंचलों एवं नगर निकायों में सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत करना सुनिश्चित करेंगे.

इन विभागों को भी मिली जिम्मेदारी

सभी विद्यालयों में बिहार दिवस के अवसर पर उत्साह के साथ कार्यक्रमों को संचालित कराने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण को दिया गया है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीस , सारण को अपने कार्यालय के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा संचालित सभी केन्द्रों पर साफ-सफाई, रंगोली निर्माण एवं कार्यकम आयोजित करने के लिए निदेश दिया गया.

फैंसी क्रिकेट मैच का होगा आयोजन

जिला खेल पदाधिकारी को बिहार दिवस के अवसर पर दिनांक 22 मार्च को पूर्वाह्न 10.00 बजे से राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में क्रिकेट मैच मीडिया बनाम जिला प्रशासन के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है. “बिहार दिवस” के अवसर पर प्रेक्षा गृह, सारण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सारण को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकार 16 मार्च तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले कलाकारों का ऑडिशन 17 मार्च को प्रेक्षा गृह में लिया जायेगा. बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर उपविकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई है जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारियों को उनसे सम्बद्ध कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >