समाज की तरक्की के लिए समाज के लोगों में एकजुटता जरूरी : मंत्री

शौण्डिक समाज के प्रमंडलीय स्तर का महासम्मेलन रविवार को प्रखंड के शीतलपुर स्थित पटना मेरिट स्कूल परिसर में आयोजित किया गया.

दिघवारा. शौण्डिक समाज के प्रमंडलीय स्तर का महासम्मेलन रविवार को प्रखंड के शीतलपुर स्थित पटना मेरिट स्कूल परिसर में आयोजित किया गया. जिसका विधिवत उदघाटन राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए समाज की एकजुटता जरूरी है. उन्होंने कहा कि शौण्डिक समाज के लोग समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग कर रहे हैं जो बिल्कुल जायज मांग है. उन्होंने कहा कि वे समाज की इस मांग से सरकार को अवगत कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि शौण्डिक समाज के जो लोग संपन्न हैं वे अपने समाज के निचले पायदान के लोगों के उत्थान के लिए अपना हरसंभव सहयोग दें तभी समाज का तेजी से विकास संभव हो सकेगा. मंत्री ने समाज के प्रबुद्ध लोगों से भी समाज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आह्वान किया. उन्होंने समाज के पढने वाले बच्चों के लिए पटना में एक बड़ा छात्रावास बनाने में हरसंभव सहयोग देने की बात कही. सम्मेलन को प्रदेश शौण्डिक उप सभापति दिलीप कुमार, महामंत्री श्याम सुंदर प्रसाद, संगठन मंत्री सीताराम प्रसाद, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका रीता चकोर,डाॅ सीबी चकोर,मोहन शंकर प्रसाद ,अमित कुमार, रमेश वैश्य, महाराज शरण, राममूर्ति, महेश स्वर्णकार,कुलदीप महासेठ आदि कई वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाधार महतो ने और मंच संचालन अरुण कुमार ने किया.इस अवसर पर समाज के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >