नर्तकियों के साथ छेड़खानी के मामले में दो युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार

नर्तकियों के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने के मामले में दो युवकों को अमनौर पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

अमनौर. नर्तकियों के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने के मामले में दो युवकों को अमनौर पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण निवासी संजय प्रसाद की पत्नी अमृता देवी ने थाना में लिखित शिकायत कर चार उच्चको के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 16 मार्च की देर रात्रि चार अपराधी आर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंच नर्तकियों के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने लगे. जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल निकाल दो राउंड फायर कर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में छापेमारी कर एक नामजद अपराधी लखी कुमार को धर दबोचा. इसके निशानदेही पर पुलिस ने अमनौर थाना क्षेत्र के मनी सिरिसिया सरकारी भवन के पीछे छुपाए एक पिस्टल और दो खोखा बरामद कर लिया. गिरफ्तार अपराधी श्री कांत सिंह के पुत्र लखी कुमार बताया जाता है. अमृता देवी ने बताया कि मेरा पुत्र म्यूजिक ग्रुप आर्केस्टा ग्रुप चलाता है. जहां 16 मार्च की रात्रि में दो बाइक से चार युवक आये आर्केस्ट्रा के नर्तकी वाला घर पर चढ़कर नर्तकी के साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने लगे. नर्तकियों ने इनका विरोध किया और शोर मचाया. इनके पुत्र व अन्य लोग आकर बीच बचाव की कोशिश किया.लोगों को देख लखी ने पिस्टल निकाल हत्या करने की धमकी दिया और दो राउंड फायर कर दिया. थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने बताया कि एक अपराधि लखी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >