Saran News : मॉर्निंग वॉक पर निकलीं दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Saran News : थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

रिविलगंज

. थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में जारी है. घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला गांव के पास छपरा-मांझी मुख्य मार्ग की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों महिलाएं रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए ईनई पुल की ओर जा रही थीं. इसी दौरान मांझी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल रिविलगंज पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. मृतका की पहचान सेंगर टोला निवासी शत्रुघ्न राय की 61 वर्षीय पत्नी रीमा देवी के रूप में हुई है. घायल महिला उसी गांव के चंदेश्वर राय की 60 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीना देवी हैं. रिवीलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >