सारण में जुलूस के दौरान शर्मनाक हरकत, लहराया विवादित झंडा, हिरासत में दो लोग

सारण में धार्मिक जुलूस के दौरान अशोक चक्र की जगह चांद-तारा वाला तिरंगा झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है

बिहार के सारण जिले में मिलाद-उल-नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान अशोक चक्र की जगह चांद-सितारा वाला तिरंगा झंडा लहराते एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. विवादित झंडा लहराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया. सोमवार को कोपा थाना अंतर्गत कोपा बाजार में मिलाद-उल-नबी के जुलूस के दौरान वीडियो बनाई गई. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देशानुसार जांच करके कोपा थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है. फ़िलहाल दोनों युवकों से पूछताछ जारी है.

नियमों का उल्लंघन

पुलिस ने बताया कि मिलाद-उल-नबी पर्व के मौके पर जिले में विवादित झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था. जांच के क्रम में पाया गया कि यह वायरल वीडियो कोपा थाना क्षेत्र का है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया. सारण पुलिस के मुताबिक, “सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें झंडे में विवादित चिन्ह था. यह ‘भारतीय ध्वज संहिता-2002’ सहित कई अधिनियमों का स्पष्ट उल्लंघन है.”

पुलिस ने विवादित झंडा को जब्त कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें. अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: थाने में दो चौकीदार के साथ शराब पार्टी कर रहा था दारोगा, लोगों में SP से कर दी शिकायत, फिर…

बिहार के पूर्व सीएम का बड़ा कुबूलनामा, बोले- रात में शराब पीते हैं तो हमें पकड़ा नहीं जाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >